Sunday 2 October 2011

पावन भूमि है महाराष्ट्र



आवो बच्चों शैर करें हम ,
अपने महाराष्ट्र के कुछ गांवो की!
जहां कई संत व वीर हुए,
ऐसे पुण्य भूमि के छावों की!!

पावन भूमि है महाराष्ट्र का,
 जहां तरह-तरह का दर्शन होता है!
भारत का दिल बसता है यहां,
जिससे सारा देश प्रभावित होता है!!

मुम्बई है फ़िल्मों की नगरी,
जहां रात भी दिन सा लगता है!
मुंबा देवी का दर्शन कर,
 जहा मन चाहा वर मिलता है!!

अंगूरों का शहर है नाशिक,तो,
नागपुर का संतरा प्रसिद्ध!
शेगांव मे गजानन बाबा हैं,
जहां होते हैं सभी के मनोरथ सिद्ध!!

शिर्डी में देखो साईं बाबा,
तो नांदेण का देखो प्रसिद्ध गुरुद्वारा है!
चद्रपुर का कोयल-बिजली,
तो,शोलापुर का चादर है!!

भण्डारा का प्रसिद्ध चावल-गुण्डी,
तो केला प्रसिद्ध भुसावल का!
परली मे बाबा वैजनाथ,
और शनि मंदिर सिकर सिगनापुर का!!

अजंता-एलोरा की लेनी प्रसिद्ध,
तो अम्बा जोगई की अम्बा मां!
पुणे का देखो विद्यापीठ,
तो गर्मी प्रसिद्ध है अकोला का!!

जन्म भूमि शिवा जी का सिवनेरी,
तो बाबा आम्टे का प्रसिद्ध है आनंद बन!
राष्ट्रीय अभयारण्य ताडोबा का,
तो विदर्भ है महाराष्ट्र की धडकन!!

आवो बच्चों शैर कराएं........

मोहन श्रीवास्तव
दिनांक- २७/७/२०००,वॄहस्पतिवार ,शाम, ६.१० बजे
चंद्रपुर(महाराष्ट्र)

No comments: